मोदी अब महिलाओं से करेंगे चौपाल पर चर्चा

मोदी अब महिलाओं से करेंगे चौपाल पर चर्चा

मोदी अब महिलाओं से करेंगे चौपाल पर चर्चाभोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आम लोगों से चाय पर चर्चा के बाद अब महिलाओं से चौपाल पर चर्चा करने वाले हैं। मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिलाओं से चौपाल पर चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश के 37 जिलों में यह चौपालें लगेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े ने एक बयान जारी कर बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शाम पांच से सात बजे तक मोदी राज्य के 37 जिलों में 73 स्थानों पर चौपाल पर महिलाओं से रूबरू होंगे। इस चौपाल चर्चा में महिला सशक्तीकरण के अभियान को गति देने के विषय में विचारों का आदान प्रदान होगा।

वानखेड़े ने बताया कि जिलेवार चयनित स्थानों के लिए महिला संयोजक बनाई गई है। संयोजक महिलाओं के जरिए इन चौपालों का संचालन किया जाएगा। इस चौपाल में उपस्थित महिलाएं सीधे मोदी से संवाद कर सकेंगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 6, 2014, 23:41

comments powered by Disqus