मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दींअहमदाबाद : प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। सोनिया गांधी आज 67 वर्ष की हो गई लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन के मद्देनज़र उनके जन्मदिन पर कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया। दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता को सम्मान देने के लिए देश गत शुक्रवार से पांच दिन का राजकीय शोक मना रहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 9, 2013, 15:50

comments powered by Disqus