Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 16:26
ज़ी मीडिया ब्यूरो अलीगढ़: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (बुधवार को) यहां आमसभा को संबोधन के दौरान अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुजफ्फरनर दंगों पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सियासी फायदे के लिए मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाया गया। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, मुजफ्फननगर में दंगा हुआ। उस दंगे में हिंदू और मुसलमान दोनों मारे गए। मैं वहां गया। दोनों वर्गों के लोगों बात की। उन लोगों ने मुझे बताया कि हमारे बीच दुश्मनी नहीं है। ये राजनीतिक लोगों ने किया है। हमें लड़ाया और बर्बाद किया।
राहुल ने कहा, उत्तर प्रदेश में राजनीतिक फायदे के लिए लड़ाई कराई जाती है। आम आदमी लड़ना नहीं चाहता। वह आपस में मिलकर काम करके देश की तरक्की करना चाहता है। राहुल ने कहा, प्रदेश में ऐसी राजनीतिक शक्तियां हैं जो जानती हैं अगर लड़ाई नहीं हुई तो वे चुनावों में जीत नहीं पाएंगे। इसीलिए वे यहां हिंदू मुसलमान को लड़ा रहे हैं, लेकिन हम ऐसी ताकतों को समाज को बांटकर लड़ाने नहीं देंगे।
राहुल ने लोगों ने कहा, उत्तर प्रदेश पीछे जा रहा है। इसका कारण है कि आपको बांटा जा रहा है। जब तक आप लोग एक नहीं होंगे। जब तक आप लोग उत्तर प्रदेश की बात नहीं करोगे। ये प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ये काम कांग्रेस आपके साथ मिलकर करेगी। उत्तर प्रदेश में हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और सूबे को आगे बढ़ाएगे। अलीगढ़ के बाद राहुल रामपुर में भी रैली को संबोधित किया।
First Published: Wednesday, October 9, 2013, 14:12