अरविंद केजरीवाल को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद: अन्ना हजारे

अरविंद केजरीवाल को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद: अन्ना हजारे

अरविंद केजरीवाल को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद: अन्ना हजारेज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार गठन से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को वरिष्ठ गांधीवादी और समाजसेवी अन्ना हजारे ने आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

इस बीच आम आदमी पार्टी की अहम बैठक में सोमवार को यह फैसला किया गया कि `आप` दिल्ली में सरकार बनाने को तैयार है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण का समारोह दिल्ली के जंतर मंतर पर हो सकता है।

`आप` के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने बैठक के बाद कहा कि 74 फीसदी दिल्ली की जनता ने राय व्यक्त किया कि `आप` दिल्ली में सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि 6 लाख 97 हजार एसएमएस मिले। 257 सभाओं में सरकार बनाने को लेकर सहमति दी गई। जबकि 23 सभाओं के लोगों ने मना कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद संबोधित करते हुए कहा कि `आप` दिल्ली में सरकार बनाने को तैयार है। केजरीवाल ने कहा कि वह जंतर मंतर पर शपथ ग्रहण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के उपर है कि वह शपथ ग्रहण को लेकर क्या फैसला करते है।

First Published: Monday, December 23, 2013, 10:44

comments powered by Disqus