Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 15:56
नई दिल्ली : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोवर वाले नेता हैं तो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के फालोवर की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ट्विटर इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मोदी के करीब 37 लाख फालोवर हैं। ट्विटर में मौजूद भारतीय नेताओं में से किसी दूसरे नेता के इतने फालोवर नहीं हैं।
मोदी के बाद दूसरे स्थान पर कांग्रेस के शशि थरूर हैं जिनके 21.3 लाख फालोवर हैं। केजरीवाल के 16.2 लाख फालोवर हैं। पिछले तीन महीने उनके 6.3 लाख नए फालोवर बने हैं।
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज 10.3 लाख फालोवरों के साथ पांचवें स्थान पर हैं तो अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली गुल पनाग के 8.3 लाख फालोवर हैं। भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी के 4.9 लाख फालोवर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 4.8 लाख, कांग्रेस नेता अजय माकन के 2.7 लाख और आप नेता कुमार विश्वास के 2.5 लाख फालोवर हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 13, 2014, 15:56