चुनाव पूर्व सर्वे में NDA को 220 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान, मोदी बनेंगे PM!

चुनाव पूर्व सर्वे में NDA को 220 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान, मोदी बनेंगे PM!

चुनाव पूर्व सर्वे में NDA को 220 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान, मोदी बनेंगे PM!नई दिल्ली : भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को आगामी लोकसभा चुनाव में 220 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया है।

एक न्यूज चैनल तथा सीएसडीएस की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहने वाला है। तृणमूल कांग्रेस और अन्नाद्रमुक जैसे क्षेत्रीय दल काफी फायदे में रह सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) भी उभर सकती है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को अकेले 192-210 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 92-108 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजग को 211-231 सीटें तथा कांग्रेस नीत संप्रग को 107-127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 20-28 सीटें तथा जयललिता की अन्नाद्रमुक को 15-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

वाम दलों को 15-23 सीटें मिल सकती हैं और आप को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सर्वेक्षण के मुताबिक सपा को महज 8-14 और बसपा को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 25, 2014, 10:12

comments powered by Disqus