Last Updated: Friday, February 14, 2014, 11:04
नई दिल्ली : एक सर्वेक्षण के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को 227 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस 84 सीटों पर सिमट जाएगी।
टीवी चैनल के सर्वेक्षण में कांग्रेस नीत संप्रग द्वारा अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्नाद्रमुक जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के बेहतर प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी के उभरने की भी बात इसमें कही गई है। जनमत सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 543 लोकसभा सीटों में से अपने दम पर 202 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को सिर्फ 84 सीटें मिलने की बात कही गई है। यह निचले सदन में 2009 में उसके सीटों की संख्या से 117 कम है।
सर्वेक्षण में भाजपा नीत राजग को 217-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस नीत संप्रग को 91-111 सीटें मिल सकती हैं। अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी को अपने पहले लोकसभा चुनाव में सात सीटें मिल सकती हैं। सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 24 सीटें हासिल कर सकती है जो 2009 में हासिल सीटों से पांच अधिक होगा।
जयललिता की अन्नाद्रमुक के 27 सीटों के साथ शीर्ष गैर संप्रग और गैर राजग पार्टी के तौर पर उभरने का अनुमान है। पार्टी के फिलहाल लोकसभा में नौ सांसद हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 14, 2014, 00:13