गडकरी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस-`AAP` में हुआ डील

गडकरी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस-`AAP` में हुआ डील, केजरीवाल ने कहा, आरोप बिल्कुल गलत है

गडकरी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस-`AAP` में हुआ डील, केजरीवाल ने कहा, आरोप बिल्कुल गलत हैज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : रील नहीं रियल नायक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी पर गंभार आरोप लगाए हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में आने से रोकने के लिए एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सौदा कराया। हालांकि इन आरोपों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की यहां आयोजित बैठक में गडकरी ने दावा किया कि उन्हें एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने बताया कि दिल्ली के एक होटल में दोनों पार्टियों (कांग्रेस और आप) के बीच सौदा हुआ। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच दिल्ली के एक बड़े होटल में सौदा कराने में मदद की। मुझे व्यक्तिगत तौर पर बताया गया कि उस होटल में क्या बात हुई और उन व्यक्तियों ने क्या खाया।’ उनके अनुसार, ‘मध्यस्थ के रूप में काम कर रहे व्यक्ति ने मुझे बताया कि नीति यह बनाई गई कि भाजपा को किसी भी कीमत पर (सरकार बनाने से) रोका जाए।’ कांग्रेस पर प्रहार करते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के अध्यक्षता वाली इस पार्टी ने अब केन्द्र में सरकार बनाने का सपना छोड़ दिया है, क्योंकि उसे मालूम हो गया है कि उसका खेल खत्म हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को किसी भी कीमत पर रोकने की रणनीति बनाई।

गडकरी ने कहा, ‘कांग्रेस अब सोच रही है कि हमारा काम तमाम हो चुका है, इसलिए हम भाजपा को सरकार नहीं बनाने देंगे और नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। इसको समझते हुए वे (कांग्रेस) उसी अनुसार अपनी नीतियां बना रहे हैं।’ गडकरी का यह बयान अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद आया है। गडकरी ने आरोप लगाया कि आप झूठे आरोप लगाती है कि सारी पार्टियां और नेता भ्रष्ट हैं।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए, क्यों वे उन लोगों को टिकट देते हैं जो कांग्रेस या भाजपा से टिकट नहीं पाते हैं। क्यों वे उन कार्यकर्ताओं के घर जाते हैं। राजनीति में नेता आकाश से नहीं टपकते हैं बल्कि समाज से ही आते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह दक्षिणपंथी माओवादी पार्टी हैं यह हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करना चाहती हैं। हरकोई भ्रष्ट है, सिर्फ वे ईमानदार हैं। उनकी सचाई आने वाले दिनों में सामने आएगी।’ गडकरी ने आरोप लगाया कि वोटों को बांटना और राजनीति करना कांग्रेस की नीति है। आप का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि वह उन 110-120 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां से भाजपा के जीतने का अनुमान है।

गडकरी ने कहा, ‘यह इस बात को सुनिश्चित करने का तरीका है कि जो मत कांग्रेस के खिलाफ थे वे भाजपा को नहीं जाएं और आप को मिलें और मतों का विभाजन हो, कैसे हम मतों का बंटवारा और राजनीति कर सकते हैं। यह कांग्रेस की नीति है।’ गडकरी ने आरोप लगाया कि आप ने अपना रंग बदल लिया है। हालांकि, रामलीला मैदान से वे कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लड़ने के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन अन्ना हजारे ने उन्हें छोड़ दिया है।

गडकरी ने कहा, ‘वे रामलीला मैदान से कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लड़ने के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन अन्ना हजारे ने उन्हें छोड़ दिया है। जो अन्ना के नहीं हो सके, वे कैसे दिल्ली की जनता के होंगे।’ गडकरी ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार करने के बारे में सोच रही है और पार्टी ने फैसला किया है कि पहली बार वह हमारे सभी पाषर्दों की बैठक आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘पहली बार हम भाजपा शासित नगर निकाय में काम कर रहे अपने पाषर्दों की बैठक बुलाएंगे। कैसे इन वाडरें में अपने को बढ़ाएं और कैसे बेहतर काम करें उसके लिए हम अपनी रणनीति बनाएंगे।’ काम के बंटवारे और संगठन के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए गडकरी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को वार्ड स्तर पर अधिक आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 34 फीसदी मत मिले लेकिन पार्टी को लोकसभा चुनाव में 45 फीसदी मत लाने हैं और पार्टी को मजबूत बनाना है।

First Published: Sunday, December 29, 2013, 09:28

comments powered by Disqus