Last Updated: Monday, March 3, 2014, 18:15

मुंबई : भाजपा की शहर इकाई के प्रमुख आशीष शेलर ने एक पांच सितारा होटल में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बीच गुप्त बैठक होने की खबरों को बकवास करार दिया है।
शेलर ने ट्विटर पर कहा, ‘मैं इन गैर जिम्मेदार अटकलों पर विराम लगाता हूं। भाजपा एवं मनसे के बीच कोई गुप्त बैठक नहीं हो रही।’ कुछ मराठी समाचार चैनलों से सुबह खबर दिखायी थी कि मनसे प्रमुख से अच्छा संबंध रखने वाले गडकरी की एक पांच सितारा होटल में गुप्त बैठक हुई जहां शेलर भी मौजूद थे।
पिछले माह गडकरी ने गोडा पार्क के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जो नासिक नगर निगम की नदी तट सौन्दर्यीकरण परियोजना है। मनसे भाजपा के साथ मिलकर इस नगर निगम का संचालन कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 3, 2014, 18:15