आदर्श आवंटन में कुछ भी गलत नहीं हुआ : शिंदे

आदर्श आवंटन में कुछ भी गलत नहीं हुआ : शिंदे

आदर्श आवंटन में कुछ भी गलत नहीं हुआ : शिंदेमुंबई: आदर्श हाउसिंग सोसायटी में फ्लैटों के आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा ‘आदर्श फ्लैट आवंटन में कुछ भी गलत नहीं है। जमीन राज्य सरकार की है और करगिल के जवानों के लिए कोई आरक्षण नहीं है।’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां कांदीवली उपनगर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बोल रहे थे।

शिंदे ने पहली बार सार्वजनिक रूप से ऐसा कहा है। आदर्श घोटाले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर ‘राजनीतिक संरक्षक’ होने का आरोप लगाया है। शिंदे भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 20 दिसंबर को आदर्श घोटाले पर न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट खारिज कर दी। यह रिपोर्ट राज्य विधानसभा में पेश की गई थी। बहरहाल, इसी माह राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने पैनल की सिफारिशों को आंशिक रूप से लागू करने का फैसला किया। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 6, 2014, 22:01

comments powered by Disqus