कश्मीर में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं : शिंदे

कश्मीर में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं : शिंदे

कश्मीर में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं : शिंदेनई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कश्मीर मामले में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इंकार किया है। शिंदे का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के रविवार को दिए गए उस वक्तव्य के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी हस्तक्षेप कश्मीर मसले का समाधान कर सकता है।

गृहमंत्री ने सोमवार को कहा कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मसला है, तीसरा देश इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हमारा यह रुख जवाहर लाल नेहरू के समय से रहा है। नवाज अमेरिका के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 21, 2013, 12:52

comments powered by Disqus