उमर ने नवाज पर साधा निशाना, BSF दे कड़ा जवाब

उमर ने नवाज पर साधा निशाना, BSF दे कड़ा जवाब

उमर ने नवाज पर साधा निशाना, BSF दे कड़ा जवाब जम्मू/नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन में 11 नागरिकों के घायल होने पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा जबकि केंद्र सरकार ने बिना उकसावे के गोलीबारी की स्थिति में बीएसएफ से ऐसा ही जवाब देने को कहा है।

संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन की स्थिति में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में तीन और नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और साम्बा जिले में रातभर गोलीबारी में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में 17 सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। इसके साथ ही गोलीबारी में घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

संघर्ष विराम के उल्लंघन पर भारत में गंभीर चिंता व्यक्त की गई और भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियंत्रण रेखा के पास ऐसी घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। विपक्षी पार्टी ने केंद्र से राजनीतिक उपायों से पाकिस्तान को सबक सिखाने को कहा।

जम्मू में आज जीएमसी अस्पताल में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल लोगों से मिलने गए उमर अब्दुल्ला ने संघर्ष विराम के उल्लंघन के लिए शरीफ की निंदा की और कहा कि ऐसा बिना उनकी सहमति के नहीं हो सकता है और सवाल किया कि भारत के साथ वार्ता और मित्रता की बात करने का क्या मतलब रह जाता है? (एजेंसी)

First Published: Friday, October 25, 2013, 22:10

comments powered by Disqus