कुमार विश्वास के खिलाफ एक और मामला दर्ज

कुमार विश्वास की मुश्किल बढ़ी, मुंबई में एक और मामला दर्ज

कुमार विश्वास की मुश्किल बढ़ी, मुंबई में एक और मामला दर्जज़ी मीडिया ब्यूरो

मुम्बई : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर उके खिलाफ मुंबई के चेंबूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए विश्वास के खिलाफ लखनऊ में भी केस दर्ज हुआ है। कुमार विश्वास इन दिनों अमेठी में चुनाव-प्रचार कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में विश्वास अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।

इससे पहले कुमार विश्वास के खिलाफ लखनऊ के महानगर थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। कुमार विश्वास हालांकि अपने बयानों पर माफी भी मांग चुके हैं।

First Published: Monday, January 27, 2014, 14:02

comments powered by Disqus