केवल मोदी ही वापस ला सकते हैं कालाधन: रामदेव

केवल मोदी ही वापस ला सकते हैं कालाधन: रामदेव

केवल मोदी ही वापस ला सकते हैं कालाधन: रामदेवज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : योगगुरु स्वामी रामदेव ने मंगलवार को यहां कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता हैं, जो प्रधानमंत्री बनकर विदेशों में जमा काला धन वापस भारत में ला सकते हैं। इस काले धन को देश के विकास, कृषि एवं अनुसंधान में लगाया जाए तो भारत विश्व का ताकतवर एवं विकसित राष्ट्र बन सकता है।

रामदेव ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्ना वर्तमान सरकार के जिस लोकपाल बिल का समर्थन कर रहे हैं वह अवश्य पास होना चाहिए। यदि जरूरत पडी तो समय-समय पर संशोधन हो सकते हैं। जैसे देश के संविधान में भी समय के अनुसार कई संशोधन किए गए हैं। रामदेव ने कहा कि भारत का लगभग एक लाख हजार करोड रुपया कालेधन के रूप में विदेशों में जमा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वह बहुत प्रयास करेंगे तो आगामी लोकसभा में दो या तीन सीटें ही ले पाएंगे।

दिल्ली की राजनैतिक परिस्थितियों पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए अब तो कांग्रेस ने भी उन्हें उनकी सभी शर्तें मानते हुए समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

First Published: Tuesday, December 17, 2013, 21:40

comments powered by Disqus