पाक सेना ने अब जम्मू में चौकियों को बनाया निशाना । Pakistan Army now targeted at posts in Jammu

पाक सेना ने अब जम्मू में चौकियों को बनाया निशाना

पाक सेना ने अब जम्मू में चौकियों को बनाया निशानाजम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात पौने आठ बजे के बाद जम्मू की अखनूर तहसील स्थिति कई चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला और उसके बाद प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। इससे दोनों ओर से गोलीबारी हुई। आखिरी सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि यद्यपि इस गोलबारी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

इस वर्ष जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघषर्विराम का करीब डेढ़ सौ बार उल्लंघन किया जा चुका है तो कि गत आठ वर्ष में सबसे अधिक है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, October 31, 2013, 08:43

comments powered by Disqus