पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मेंढर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर सेक्टर में बालाकोट इलाके में शाम को भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के हमारी चौकियों पर गोलीबारी की और हमने भी जवाबी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिक स्वचालित और छोटे हथियारों का उपयोग कर रहे हैं, और हमारे सैनिक भी उसी अनुरूप जवाब दे रहे हैं। इलाके में गोलीबारी अभी भी जारी है।

संघर्ष विराम की शुक्रवार की घटना लगभग एक पखवाड़े की शांति के बाद सामने आई है। इस वर्ष के प्रारंभ से लेकर अबतक पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का 260 बार उल्लंघन किया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौता नवंबर 2003 में हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 22, 2013, 20:42

comments powered by Disqus