Last Updated: Friday, October 25, 2013, 23:51
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा गिरफ्तार 40 भारतीय मछुआरों पर शुक्रवार को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुसने का औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया।
एमएसए प्रवक्ता कमांडर मोहम्मद फारूक ने कहा कि हमने कल 40 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ आज मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय एमएसए द्वारा रोकी गई नौकाओं पर करीब 30 अन्य मछुआरे भी मौजूद थे।
उन्होंने पीटीआई से कहा कि उन्हें मानवीय आधार पर वापस जाने की अनुमति दी गई क्योंकि वे बुजुर्ग अथवा नाबालिग थे। भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के एक महीने पहले पाकिस्तान ने इन्हीं परिस्थितियों में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इससे भी दो महीने पहले पाकिस्तान की जेलों से 300 से अधिक मछुआरों को रिहा किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 25, 2013, 23:51