Last Updated: Friday, October 4, 2013, 00:43
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुरुवार शाम नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता एसएन आचार्य ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे और स्वचालित हथियारों से आज शाम करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिले के उप सेक्टर में कृष्णाघाटी स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की। दोनों ओर से शाम छह बजकर 50 मिनट तक गोलीबारी होती रही। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष को किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 4, 2013, 00:43