Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 23:32
चंडीगढ़ : पूर्व रेल मंत्री और तीन बार से सांसद पवन कुमार बंसल की संपत्ति पिछले पांच वर्षों के दौरान दोगुनी हो गई। अब उनकी संपत्ति 7.7 करोड़ रूपये है।
चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बंसल ने आज नामांकन दाखिल किया। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 3.86 करोड़ रूपये घोषित की थी।
बंसल पेशे से वकील हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दायर हलफनामे में अपनी और पत्नी मधु बंसल की चल संपत्ति क्रमश: 1.09 करोड़ रूपये और 1.60 करोड़ रूपये दिखाई है।
उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी से गुल पनाग और भाजपा से किरण खेर उम्मीदवार हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 18, 2014, 23:32