Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 19:02
जम्मू : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो दिनों की यात्रा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को बीच आज जम्मू पहुंचे। जम्मू विश्वविद्यालय में उनके द्वारा भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विधान परिषद के अध्यक्ष अमृत मल्होत्रा, उप मुख्यमंत्री ताराचंद, मंत्रिमंडल के सदस्यों, संसद सदस्य एवं जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने अगवानी की। वहां से वह सीधे राजभवन गए।
सिंह 101वें सालाना भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 3 फरवरी को उद्घाटन करेंगे, जिसमें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वाई ली और फरीद मुराद के शरीक होने की उम्मीद है। जम्मू विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम की मेजबानी 3 फरवरी से 7 फरवरी के दौरान करने जा रहा है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 2, 2014, 19:02