पीएम ने थरूर से की बात, सुनंदा की मौत पर जताया शोक

पीएम ने थरूर से की बात, सुनंदा की मौत पर जताया शोक

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार रात केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से बात की और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत पर संवेदना जताई।

सिंह ने थरूर से कहा, ‘‘आपको जो आघात पहुंचा है, मैं उससे बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में भगवान आपको हौसला दे।’’ अपने पति एवं केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार के बीच कथित विवाहेत्तर संबंधों से दुखी सुनंदा पुष्कर शुक्रवार को यहां एक पांचसितारा होटल में मृत पायी गयीं। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

महिला उद्यमी 52 वर्षीय सुनंदा रहस्यमय परिस्थितियों में दक्षिणी दिल्ली के लीला पैलेस होटल में मृत पयी गयीं। उनका अगस्त 2010 में थरूर के साथ विवाह हुआ था। शीर्ष पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 17, 2014, 23:42

comments powered by Disqus