रूस, चीन के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

रूस, चीन के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस एवं चीन के पांच दिवसीय दौरे के लिए रविवार को प्रस्थान किया। वह 20 से 22 अक्टूबर तक रूस में रहेंगे, जहां वह रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ 14वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों कई समझौतों पर दस्तखत करेंगे।

रूस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री बीजिंग यात्रा पर निकल जाएंगे जहां वह 22-24 अक्टूबर को रहेंगे। बीजिंग में सिंह अपने चीनी समकक्ष ली केकियांग और राष्ट्रपति जी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। 24 अक्टूबर की शाम वह भारत लौट आएंगे।

First Published: Sunday, October 20, 2013, 12:07

comments powered by Disqus