Last Updated: Monday, November 18, 2013, 09:21

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पत्र लिखकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने तेंदुलकर को लिखे पत्र में उन्हें खेल जगत में सही मायने में भारत का दूत बताया।
सिंह ने कहा, आपको यह सम्मान देकर देश ने जीवंत किदवंती को सम्मानित किया है जिसकी कई उपलब्धियों और क्रिकेट के मैदान पर असाधारण प्रदर्शन ने विश्व में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आप सही मायने में खेल जगत में भारत के दूत रहे हैं। हम आपको एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और वैश्विक खेल प्रतीक के रूप में सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर देशवासियों को न केवल खेलों में बल्कि मानव प्रयास के अन्य क्षेत्रों में भी प्रेरित करते रहेंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 18, 2013, 09:21