पोलैंड महिला से रेप, सीमा विवाद में उलझी यूपी-दिल्ली पुलिस

पोलैंड महिला से रेप, सीमा विवाद में उलझी यूपी-दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: मथुरा-दिल्ली राजमार्ग पर पिछले हफ्ते पोलैंड की एक महिला के कथित रूप से अपहरण और बलात्कार के मामले ने नया मोड़ ले लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह कहते हुए मामले को वापस दिल्ली भेजने का फैसला किया कि अपराध के समय मोबाइल फोन का स्थल राष्ट्रीय राजधानी था।

दिल्ली पुलिस ने महिला के मेडिकल परीक्षण से बलात्कार की पुष्टि होने के बाद पहाड़ गंज पुलिस थाने में एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में शिकायत मथुरा भेज दी गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मथुरा) ओमवीर सिंह ने कहा, ‘हमारी जांच से पता चला कि उसका बयान परिस्थिति जन्य साक्ष्य की पुष्टि नहीं करता। लिहाजा मामले को वापस दिल्ली पुलिस हस्तांतरित कर दिया जाएगा।’ उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय पोलिश महिला ने शुक्रवार की शाम दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि एक चालक ने 2 जनवरी की आधी रात को राजमार्ग पर उसे लिफ्ट देने की पेशकश की थी और उसने उसका बलात्कार किया था। महिला ने कहा था कि वह अपनी दो साल की बेटी के साथ मथुरा से दिल्ली आ रही थी। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, January 7, 2014, 22:43

comments powered by Disqus