Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:26
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए चुनाव प्रचार में उनके खिलाफ प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी देश भर में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार करेंगी और मोदी को टक्कर देती नजर आएंगीं। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बाबत ऐलान सोमवार को ही कर सकती है।
इस मसले पर बीजेपी के नेता बलबीर पुंज ने ज़ी मीडिया को प्रतिक्रिया देते कहा कि इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नरेंद्र मोदी को टक्कर देना आसान बात नहीं है और लोग कांग्रेस पार्टी और उसकी नीतियों को समझ चुके हैं। बलबीर ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में आने से बीजेपी के चुनावी अभियान को कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है।
काफी दिनों से सियासी हलको में इस बात की सुगबुगाहट थी कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस को ऐसा लगता है कि प्रियंका ही वो शख्स है जो मोदी का काट बन सकती हैं।
First Published: Monday, October 14, 2013, 12:26