प्रियंका गांधी ने कश्मीर में किए माता खीरभवानी के दर्शन

प्रियंका गांधी ने कश्मीर में किए माता खीरभवानी के दर्शन

प्रियंका गांधी ने कश्मीर में किए माता खीरभवानी के दर्शनश्रीनगर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर यहां मशहूर तीर्थ के दर्शन किए। दर्शन के बाद वह शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका गुरुवार को पहले श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं। उसके बाद वह सीधे उत्तरी कश्मीर के गंदेरबाल जिले के माता खीरभवानी मंदिर गईं। यह मंदिर श्रीनगर शहर से 24 किलोमीटर दूर है।

प्रियंका के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिले के तुल्लामुल्ला शहर के यातायात बंद कर दिए गए। राज्य खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर के एक दिवसीय निजी दौरे पर आईं थी, जिसे सुरक्षा कारणों से छिपाया गया था। यहां तक कि कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी दौरे की जानकारी नहीं थी।

प्रियंका ने माता खीरभवानी मंदिर में लगभग एक घंटे प्रार्थना की और उसके बाद श्रीनगर वापस आ गईं। खीरभवानी मंदिर कश्मीरी पंडितों को सबसे पवित्र तीर्थ है। प्रियंका श्रीनगर के पास स्थित स्वामी लक्ष्मणजू आश्रम भी गईं। प्रियंका की दादी व देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दिवंगत स्वामी लक्ष्मणजू की अनुयायी थीं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 30, 2014, 10:47

comments powered by Disqus