Last Updated: Thursday, May 15, 2014, 23:23
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए सोनिया गांधी द्वारा आयोजित विदाई भोज से दूर रहे राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा से आज राजधानी लौट आए। इस रात्रि भोज से राहुल के दूर रहने पर राजनीतिक छींटाकशी की गई थी।
चुनाव नतीजों पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राहुल के बयान देने की संभावना है। कुछ महीने पहले दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल और सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया था।
पार्टी की व्यापक रूप से प्रत्याशित हार की जिम्मेदारी से राहुल को बचाने की कांग्रेस की योजना की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में पार्टी उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के किसी भी नेता ने कोई सुरक्षा आवरण नही ओढ़ा है।
उन्होंने कहा, ‘हम जीत और हार को समान भाव से लेंगे। नतीजों का इंतजार करिए।’ दरअसल, उनसे यह पूछा गया था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे चाहे जो कुछ भी हों, क्या राहुल उसकी जिम्मेदारी लेंगे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, May 15, 2014, 23:23