भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगी मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत

भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगी मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत

भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगी मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंतज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री और मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगी। सूत्रों ने बताया कि राखी आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे जाने पर राखी सावंत ने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। वह मोदी और राजनाथ सिंह की काफी इज्जत करती है।

गौरतलब है कि राखी सावंत पहले भी भाजपा और नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ कर चुकी हैं। राखी ने कहा था कि मोदी देश को आगे ले जाएंगे और देश में विकास कराने में सक्षम है। साथ ही कहा था कि अगर भाजपा उन्हें लोकसभा का टिकट देती है तो वह एक पैर पर खड़ी होकर भी चुनाव लड़ेंगी। राखी सावंत आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध चुकी हैं। राखी ने कहा था कि अगर वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती तो अरविंद केजरीवाल से ज्यादा बेहतर काम कर के दिखा देती।

First Published: Saturday, March 1, 2014, 14:22

comments powered by Disqus