Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 18:05
नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बबीता पुनिया ने दिल्ली पुलिस को बसपा विधायक से एक 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने की अनुमति दी है।
धनंजय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सांसद ने उसके साथ कई बार बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धनंजय ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित उसके घर पर जुलाई 2005 से मार्च 2009 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 21, 2013, 18:05