Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 21:23
जयपुर : पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने कहा है कि देशवासी बदलाव चाहते है। ऐसे में लोकसभा के परिणाम चौकाने वाले होंगे। सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव चौंकाने वाले आये है। लोकसभा के चुनाव परिणाम भी चौकाने वाले होंगे, क्योंकि देशवासी बदलाव चाहते है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को गुर्जर और जाट की नाराजगी की वजह से नुकसान उठाना पडा है। अपने पुत्र जगत सिंह को राजस्थान विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए देखने आये सिंह ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल का नेता इन जातियों (गुर्जर एवं जाट) के बनाने का असर नहीं होगा। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष दर्शक दीर्घा में नजर आये। सिंह के पुत्र जगत सिंह ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 21, 2014, 21:23