Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 00:22

तिरूवनंतपुरम : चुनावी राजनीति में कदम रखने के बाद से विवादों के बीच घिरते रहे केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी पत्नी की मौत के बाद एक बार फिर से इसके केंद्र में आ गए हैं।
अपने संबंधों के बारे में दंपति की ट्वीट से जुड़ी खबरें भारत और विदेशों में भी सुखिर्यों में रही।
हालांकि, केरल में कांग्रेस पार्टी ने अब तक कुछ टिप्पणी नहीं की है। केरल की राजधानी से उन्होंने 2009 के चुनाव में करीब एक लाख वोट से अपने निकटवर्ती भाकपा प्रतिद्वंद्वी को हराया था। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक और लेखक थरूर का विवादों से सामना होता रहा है। संयुक्त राष्ट्र से वापसी के कुछ समय के बाद वह कांग्रेस से जुड़े। पार्टी आलाकमान ने केरल की राजधानी से उन्हें टिकट थमाया तो पार्टी की राज्य इकाई में कई को उनसे ईर्ष्या भी हुई।
विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाए गए। हालांकि, कोच्चि आईपीएल टीम में अपनी भूमिका को लेकर विवाद के बीच उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसी समय सुनंदा के साथ पहली बार उनका नाम जुड़ा। अगस्त 2010 में उन्होंने सुनंदा से शादी की थी। इसके बाद भी वह विवादों में आते रहे। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 18, 2014, 00:22