शिंदे ने केजरीवाल पर उनके NGO को लेकर निशाना साधा

शिंदे ने केजरीवाल पर उनके NGO को लेकर निशाना साधा

शिंदे ने केजरीवाल पर उनके NGO को लेकर निशाना साधासोलापुर (महाराष्ट्र) : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट नेताओं की सूची में नाम आने के एक दिन बाद आज यह कहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया कि वह स्वयं अपने एनजीओ के लिए मिली धनराशि के दुरूपयोग के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

शिंदे ने कहा, केजरीवाल के खिलाफ धनराशि के दुरूपयोग का आरोप है जिसे वह छुपा रहे हैं। उनके एनजीओ को जो धनराशि मिली उन्होंने उसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया। उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है जो उन्होंने नहीं किया है। शिंदे जिले के पंढरपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

केजरीवाल ने कल राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, शिंदे और नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और 2014 के लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 2, 2014, 10:16

comments powered by Disqus