गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे कल उत्तराखंड जाएंगे

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे कल उत्तराखंड जाएंगे

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सोमवार को उत्तराखंड जाएंगे जहां वह राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कई महत्वाकांक्षी भूमि परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के विधानसभा क्षेत्र उधमसिंह नगर के सितारगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो बटालियन केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह राज्य की राजधानी देहरादून के डोइवाला क्षेत्र में बीएसएफ के नये बटालियन केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। ये बल पहली बार उत्तराखंड में अपना केंद्र स्थापित कर रहे हैं। भारत तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) और सेना के राज्य में कई आधार केंद्र हैं जो भारत चीन सीमा पर तैनाती एवं परिचालनात्मक जरूरतों को सुनिश्चित करने का हिस्सा है।

राज्य के दौरे पर आने के बाद शिंदे का प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है और उम्मीद की जाती है कि उन्हें उत्तरखंड में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुई तबाही के बाद जारी पुनर्वास अभियान पर रिपोर्ट पेश की जायेगी। शिंदे के एक दिवसीय दौरे पर उनके साथ अर्ध सैनिक बल और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी होंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 6, 2013, 11:43

comments powered by Disqus