अब हेलीकॉप्टर से निहारिए कंचनजंगा की खूबसूरती का नजारा

अब हेलीकॉप्टर से निहारिए कंचनजंगा की खूबसूरती का नजारा

अब हेलीकॉप्टर से निहारिए कंचनजंगा की खूबसूरती का नजारा नई दिल्ली : भारत की सबसे ऊंची चोटी कंजनजंगा का खूबसूरत नजारा अब लोग हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे। सिक्किम सरकार ने अपने इस मनोरम स्थल पर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की है।

राज्य के पर्यटन मंत्री भीम धुंगेल ने एक बयान में बताया, ‘कंजनजंगा की पांच चोटियों का नजारा देखने के लिए हर साल करीब आठ लाख पर्यटक आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 लाख तक पहुंच जाए।’ सिक्किम के पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के मकसद से बुनियादी ढांचे के विकास तथा पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है। राज्य की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से यह स्थान रोमांच पसंद पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने वाला है। कंचनजंगा भारत की पहचान वाले वाले प्रतीकों में से एक है। 8,586 मीटर ऊंचाई वाला यह पर्वत भारत में सबसे ऊंचा और दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है।

सिक्किम सरकार की कोशिश है कि लोग राज्य के ज्यादातर हिस्सों से यह खूबसूरत नजारा देख सकें। पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा राजधानी गंगटोक से उपलब्ध रहेगी। कंजनजंगा पर्वत दिन के अलग-अलग समय में अलग-अलग रंग का नजर आता है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा पूरे साल उपलब्ध है, लेकिन मार्च से मई तथा सितंबर से नवंबर के बीच इसका मुख्य रूप संचालन होगा। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 2, 2014, 12:10

comments powered by Disqus