सोनिया गांधी आज देंगी PM मनमोहन को `फेयरवेल पार्टी`

सोनिया गांधी आज देंगी PM मनमोहन को `फेयरवेल डिनर पार्टी`

सोनिया गांधी आज देंगी PM मनमोहन को `फेयरवेल डिनर पार्टी`ज़ी मीडिया ब्यूरो/संजीव कुमार दुबे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में डिनर का आयोजन किया है। इसमें मनमोहन सिंह को विदाई दी जाएगी। यह डिनर लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले हो रहा है। गौर हो कि 16 मई को चुनावी नतीजे घोषित हो जाएंगे।

इस विदाई भोज के दौरान सोनिया धन्यवाद भाषण भी मनमोहन के सम्मान में दे सकती है। डिनर में कई केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी के सदस्य भाग लेंगे। प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन यानी 17 मई को अपना पद छोड़ देंगे।

मनमोहन सिंह ने 2014 साल की शुरुआत में ही अगली बार प्रधानमंत्री की रेस में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी। मनमोहन सिंह ने 10 साल तक यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकार की अगुवाई की और कमान संभाली। अपना पद छोड़ने से एक दिन पहले वह राष्ट्र के नाम अपना संदेश भी देने वाले हैं।

गौर हो कि 17 मई को पीएम आवास पर चाय पार्टी का आयोजन किया गया है। चाय पार्टी के बाद मनमोहन सिंह राष्‍ट्रपति भवन जाएंगे और प्रणब मुखर्जी को अपना इस्‍तीफा सौंप देंगे। इसके बाद राष्‍ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद को डिनर देंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Wednesday, May 14, 2014, 09:15

comments powered by Disqus