Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 08:10
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ (द्वितीय) से भी ज्यादा अमीर है। यह खुलासा अंग्रेजी अखबार हफिंगटन पोस्ट वर्ल्ड ने किया है। अखबार ने दुनियाभर के 20 सबसे ज्यादा अमीर नेताओं की लिस्ट जारी की है। इसमें सोनिया गांधी, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, ओमान के सुल्तान, मोनाको के राजकुमार और कुवैत के शेख से भी अमीर है। इस लिस्ट के मुताबिक सोनिया 12वें स्थान पर है।'हफिंगटन पोस्ट' की लिस्ट में सोनिया गांधी की संपत्ति 2 अरब डॉलर (सवा खरब रुपए) बताई गई है।
इस लिस्ट में सक्रिय राजा, राष्ट्रपति, सुल्तान और महारानियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में ज्यादात्तर पुरूषों का कब्जा दिख रहा है। अखबार ने सोनिया गांधी की कुल संपत्ति दो बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी है। सोनिया गांधी और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) की संपत्ति में 400 ले 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का फर्क है। सोनिया गांधी महारानी से बहुत ज्यादा अमीर हैं।
First Published: Monday, December 2, 2013, 14:42