Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 15:24
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 जून को संप्रग का दोपहर भोज स्थगित कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन के कारण ऐसा किया गया है।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि दोपहर भोज कार्यक्रम 5 जून को होना था लेकिन अब इसे स्थगित कर 10 जून के लिए तय किया गया है। सूत्रों ने कहा कि नेतृत्व ने महसूस किया कि मुंडे के निधन के दो दिन बाद ही सांसदों के लिए दोपहर भोज कार्यक्रम का आयोजन उचित नहीं होगा।
मुंडे का कल दिल्ली में एक सडक हादसे में निधन हो गया था। दोपहर भोज का कार्यक्रम संप्रग के सभी सांसदों के लिए होगा। इसका आयोजन संसदीय सौंध में होगा। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनावों में भारी पराजय के बाद पहली बार सभी घटक दलों से मुलाकात करेंगी। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 4, 2014, 15:24