Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 21:47
नई दिल्ली : कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी आज केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से मिलने उनके आवास गईं जिनकी पत्नी सुनंदा थरूर बीती रात दक्षिणी दिल्ली के एक पंचसितारा होटल में मृत पायी गई थीं। थरूर के लोधी इस्टेट स्थित आवास पर सोनिया करीब छह-सात मिनट रूकी।
थरूर के आवास पर पहुंचने वाले अन्य प्रमुख राजनेताओं में रक्षा मंत्री एके एंटनी, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और अश्विनी कुमार भी थरूर के आवास गए।
52 वर्षीय सुनंदा कल रात दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। सुनंदा और थरूर उस समय सुखिर्यों में आ गए थे जब यह खबरें आयी कि वह अपने पति और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के बीच कथित रूप से ट्विटर के जरिये संदेशों के अदान-प्रदान से दुखी हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 18, 2014, 21:47