लोकपाल बिल के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी सपा: अग्रवाल

लोकपाल बिल के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी सपा: अग्रवाल

लोकपाल बिल के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी सपा: अग्रवालनई दिल्ली : लोकपाल विधेयक को पारित करने के लिए आज राहुल गांधी की अपील से बेअसर समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी कि वह इस विधेयक को रोकने के लिए संसद में किसी भी हद तक जा सकती है। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कांग्रेस को सुझाव दिया कि वह चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में जनादेश खोने के बाद किसी भी महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने का प्रयास नहीं करे।

अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस जनादेश खो चुकी है और उसे किसी भी बड़े विधेयक को पारित करने की कोशिश से बचना चाहिए। हम लोकपाल विधेयक का विरोध करते रहेंगे। हम इसका विरोध करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। सपा ने शुक्रवार को राज्यसभा में विधेयक का विरोध किया था जिसके चलते सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सपा नेताओं ने महंगाई पर चर्चा करने के लिए दबाव बनाते हुए कहा था कि यह आम आदमी के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है। पार्टी नेताओं का तर्क है कि लोकपाल की स्थापना से देश में पुलिस राज आ जाएगा और यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि अपने मतभेदों को दरकिनार रखते हुए संसद में लोकपाल विधेयक को पारित कराने में सहयोग दें। लोकपाल विधेयक पर राज्यसभा में सोमवार को चर्चा होनी है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 14, 2013, 21:23

comments powered by Disqus