Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 23:22
नई दिल्ली : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद ताजा घटनाक्रम घटित हुआ।
तमिलनाडु के इन मछुआरों को पिछले सप्ताह कथित तौर पर तलाईमन्नार से श्रीलंका की समुद्री सरहद में घुसपैठ करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। श्रीलंका की नौसेना ने कहा कि भारतीय मछुआरों को जब गिरफ्तार किया गया तो वे श्रीलंका की समुद्री सरहद में घुस चुके थे। मीडिया रपटों के अनुसार, भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ श्रीलंकाई नौसेना ने छह नौकाएं भी अपने कब्जे में कर ली थीं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 3, 2014, 23:22