श्रीलंका की नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो : श्रीलंका की नौसेना ने जाफना में डेल्फ द्वीप के तट पर देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के कारण कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों के 8 ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मछुआरों को कानकेसन्तुराई बंदरगाह ले जाया गया है जहां से उन्हें मत्स्य निगरानी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इस गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया में मत्स्य मंत्रालय के प्रवक्ता नरेंद्र राजपक्षे ने कहा कि भारतीय मछुआरों ने बहुत गहराई में जा कर मछली पकड़ने पर रोक के लिए जनवरी में संपन्न द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 4, 2014, 10:28

comments powered by Disqus