Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 11:01

पणजी : तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की जमानत याचिका पर फैसला गोवा के न्यायालय में आज (बुधवार को) होगा। दुष्कर्म का आरोप झेल रहे तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। तेजपाल डेड़ महीने का वक्त पुलिस और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं।
उन पर उनकी महिला सहकर्मी ने गोवा के एक पांच सितारा रिजॉर्ट के लिफ्ट में कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह घटना तेजपाल और उनकी टीम द्वारा गोवा में आयोजित सम्मेलन थिंकफेस्ट के दौरान हुई थी। जिसके बाद 22 नवंबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तेजपाल फिलहाल वास्को शहर के साडा उप जेल में बंद हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 15, 2014, 10:59