Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 22:09
ज़ी मीडिया ब्यूरोरात 8. 57 बजे : तेजपाल को गिरफ्तार किया गया। थोड़ी देर में तेजपाल का मेडिकल होगा, मेडिकल के बाद पुलिस हेड क्वार्टर ले जाया जाएगा, पणजी के पुलिस हेड क्वार्टर बंद रहेंगे, तेजपाल को जेल में घर का खाना और कपड़े मिलेंगे। हर रोज एक घंटे वकील के साथ रहने की इजाजत।
रात 8.15 बजे : तेजपाल को अभी गिरप्तार किया जाएगा और कल इस अदालत में फिर पेश किया जाएगा।
रात 8.10 बजे : तेजपाल क्राइम ब्रांच के दफ्तर में मौजूद हैं
रात 8.10 बजे : गोवा सेशन कोर्ट ने तरूण तेजपाल की जमानत अर्जी खारिज की, अब तेजपाल गिरफ्तार होंगे।
शाम 6.30 बजे : तरूण तेजपाल पर फैसला लिखा जा रहा है
शाम 4.45 बजे : सरकारी वकील ने पुलिस कस्टडी मांगी
शाम 4.40 बजे : तेजपाल गोवा क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे, जांच अधिकारी सुनिता सावंत कोर्ट में मौजूद
शाम 4.40 बजे : तेजपाल की पत्नी और बहन कोर्ट में मौजूद
शाम 4.30 बजे : फैसला थोड़ी देर में
दोपहर 12.30 बजे : गोवा सेशन कोर्ट में तरुण तेजपाल और गोवा पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से बहस पूरी हो चुकी है। आज शाम 4.30 बजे तक कोर्ट तरुण तेजपाल के अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाएगी।
सुबह 11.40 बजे : तरुण तेजपाल की तरफ से बहस पूरी। वकील गीता लूथरा ने गोवा सेशन कोर्ट में रखा तेजपाल का पक्ष।
सुबह 11.05 बजे- तेजपाल के वकील गीता लूथरा ने कहा कि पीड़ित ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। तेजपाल जांच में लगातार सहयोग कर रहे हैं। तेजपाल की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। लिहाजा तरुण तेजपाल को जमानत मिलनी चाहिए।
सुबह 11.00 बजे- तरुण तेजपाल ने कोर्ट में कहा, 'जांच पूरी होने तक गोवा में रह सकता हूं। मैं मुंबई नहीं जाऊंगा जहां पीड़ित लड़की रहती है। मैं कोर्ट के हर निर्देश का पालन करूंगा।'
सुबह 10.40 बजे- गोवा सेशन कोर्ट में तेजपाल की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी। तरुण तेजपाल की वकील गीता लूथरा दलील पेश कर रही हैं। कोर्ट ने बहस पूरी करने के लिए एक घंटे का वक्त दिया है।
सुबह 10.30 बजे- तरुण तेजपाल भी गोवा सेशन कोर्ट रुम में मौजूद। कोर्ट रूम में पत्नी और बहन भी तेजपाल के साथ मौजूद हैं। हालांकि इससे पहले तेजपाल ने कहा था कि वह सेशन कोर्ट नहीं जाएंगे।
सुबह 9.30 बजे- तेजपाल आज सुबह 9.05 बजे होटल से क्राइम ब्रांच पहुंचे और वहां हाजिरी देकर वापस होटल लौट आए। तेजपाल अदालत नहीं गए। तेजपाल ने कहा कि मेंरा अदालत में जाना जरूरी नहीं है। मैं पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा हूं। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम कोर्ट पहुंच गई है।
पणजी : तहलका केस में फंसे तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की गिरफ्तारी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। तरुण तेजपाल आज गिरफ्तार होंगे या नहीं इसका फैसला आज जाएगा। पुणे की सेशन कोर्ट में तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। अगर तरुण तेजपाल को जमानत नहीं मिलती है तो गोवा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
मालूम हो कि गोवा पुलिस ने शुक्रवार शाम तेजपाल को हिरासत में लेकर करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूछताछ की थी। गोवा की सेशन कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर शनिवार सुबह 10 बजे तक रोक लगा दी थी। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे तेजपाल क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे।
इंडिगो की फ्लाइट जैसे ही पणजी एयरपोर्ट पर लैण्ड हुई, पुलिस ने तेजपाल को हिरासत में ले लिया। जिस फ्लाइट में बैठकर तेजपाल पणजी पहुंचे, उसी विमान में गोवा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। तेजपाल से दूसरी बस में बैठने को कहा गया। एयरपोर्ट के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेजपाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तेजपाल को काले झंडे भी दिखाए। तरुण तेजपाल अपनी पत्नी गीतान बत्रा, बेटी टीया, भाई मिंटी तेजपाल और वकील के साथ पणजी पहुंचे थे।
तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। तेजपाल के वकील ने अपनी दलील पेश करने के दौरान पीड़िता का नाम ले लिया। जज ने वकील को फटकार लगाते हुए उन्हें पीड़िता का नाम लेने से रोका। जज ने कहा कि यह छोटी गलती नहीं है। जज ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पीड़िता ही आरोपी है। हम इसे सहन नहीं कर सकते हैं। क्या हम उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं?
जज ने तेजपाल के वकील की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ दर्ज केस राजनीतिक साजिश है। जज ने कहा कि मेरी चिंता अपराध को लेकर है न कि उन राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर जो क्राइम के बाद की गई है। न्यायाधीश ने तेजपाल के वकीलों से पूछा कि क्या पीड़िता ने कोई राजनीतिक टिप्पणी की है? वकीलों ने इस आधार पर जमानत मांगी है कि तेजपाल भाग नहीं रहे हैं। वह ट्रायल को फेस करेंगे। तेजपाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गुरुवार सुबह पणजी के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।
First Published: Saturday, November 30, 2013, 09:11