आतंकवादी भारत की धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र पर हमले की फिराक में

आतंकवादी भारत की धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र पर हमले की फिराक में

आतंकवादी भारत की धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र पर हमले की फिराक मेंनई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी और उग्रवादी देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताने बाने पर हमला करना चाहते हैं और वह सबको परेशान रखने के लिए ऐसा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद और उग्रवाद हमारी दो सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र पर हमला करना चाहते हैं। हमारे दुश्मन जो ‘भारत के विचार’ के खिलाफ हैं, हमें परेशान और अस्थिर बनाए रखने के लिए ऐसा करते रहेंगे क्योंकि हम राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में आगे बढ़ रहे हैं।’ शिंदे राष्ट्रीय जांच एजेंसी के स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ये मूल्य भारत के अस्तित्व की नींव में हैं और एक देश के तौर पर इसके प्रत्येक नागरिक को जोड़े हुए हैं।

मंत्री ने कहा कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं वह सिर्फ परंपरागत तरीकों तक ही सीमित रहें ऐसा जरूरी नहीं है वह अज्ञात क्षेत्रों, तरीकों और मंशा के रूप में सामने आ सकती हैं इसलिए हमारी सुरक्षा एजेंसियों को इन खतरों से सर्वथा सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘हमने कठिन परिश्रम से जिस आजादी, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को हासिल किया है उसे बनाए रखने के लिए अनंत सतर्कता जरूरी है।’(एजेंसी)

First Published: Monday, January 20, 2014, 21:38

comments powered by Disqus