Last Updated: Monday, December 9, 2013, 14:50
नई दिल्ली : देश में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है और इनकी आबादी बढ़कर 1706 हो गई है। लोकसभा में एस पकीरप्पा, आर सिरिचिला, गोरख प्रसाद जायसवाल और सुरेश कुमार शेटकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने कहा कि बाघों की आबादी का आकलन प्रत्येक चार वर्ष पर होता है। 2006 में देश में बाघों की संख्या 1411 होने का अनुमान व्यक्त किया गया था जो 2010 में बढ़कर 1706 हो गई।
मंत्री ने कहा कि देश में नक्सलियों की ओर से बाघों का शिकार किये जाने के प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस बारे में कोई रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 9, 2013, 14:50