प्रधानमंत्री ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 124वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने यमुना के किनारे स्थित नेहरू के समाधिस्थल शांतिवन में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू तथा माता स्वरूप रानी थीं। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू 1964 में अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

नेहरू का जन्मदिन भारत में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और उन्होंने बाल कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए थे। उन्हें बच्चों के चाचा नेहरू के नाम से भी याद किया जाता है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 14, 2013, 12:47

comments powered by Disqus