Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 00:19
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आज एक चेतावनी जारी कर लोगों को लुटियंस जोन में हैदराबाद हाउस के आसपास के कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से कल सुबह नौ बजे यहीं मिलने वाले हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त :यातायात: अनिल शुक्ल ने बताया, प्रधानमंत्री सुबह नौ बजे से हैदराबाद हाउस में दौरे पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे। वीवीआईपी के हैदराबाद हाउस आने-जाने की सुविधा और क्षेत्र में सामान्य यातायात सुनिश्चित करने के लिहाज से समुचित यातायात प्रबंधन किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस यातायात चेतावनी के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर मार्ग, जनपथ, अशोक मार्ग, जसवंत सिंह मार्ग, बैटल ऑनर्स मेस मार्ग, मानस मार्ग और पंचशील मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लगेगा।
इनके अलावा कौटिल्य मार्ग, साउथ एवेन्यू मार्ग, कुषाक मार्ग, राजाजी मार्ग, सफदरजंग मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद मार्ग, राजपथ, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद मार्ग और सी’ हेक्सागॉन और इंडिया गेट पर भी यातायात प्रभावित होगा।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 27, 2014, 00:19