Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 15:49
कोलकाता : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चर्चित बांग्ला कवि नीरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और शंख घोष को सुनील गंगोपाध्याय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया। चक्रवर्ती को वर्ष 2012 के लिए यह पुरस्कार मिला है जबकि घोष को 2013 के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
यहां राजभवन में एक समारोह में मुखर्जी ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदान करते हुए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिसे प्रख्यात बांग्ला लेखक सुनील गंगोपाध्याय के नाम पर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि गंगोपाध्याय लीक से हटकर काम करने वाले लेखक थे जिनकी कई कृतियां उन्होंने खुद पढी है।
कवि और उपन्यासकार गंगोपाध्याय का 2012 में निधन हो गया। उन्होंने 200 से ज्यादा किताबें लिखी। प्रख्यात फिल्मकार सत्यजीत रे ने गंगोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित दो फिल्में बनायी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 11, 2014, 15:49