पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 नौसेना अफसरों की मौत

पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 नौसेना अफसरों की मौत

पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 नौसेना अफसरों की मौतज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुई पनडुब्बी सिंधुरक्षक के दो अफसरों की मौत हो गई है। दो नौसैनिक अधिकारियों की मृत्यु की नौसेना ने पुष्टि कर दी है। दोनों अफसर हादसे के बाद से ही लापता थे और इन्हें ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। गौर हो कि रक्षक पनडुब्बी के कंपार्टमेंटों में बुधवार सुबह धुंआ भर जाने के बाद सात भारतीय नौसैनिक घायल हो गए थे । पनडुब्बी के कंपार्टमेंट संख्या तीन में हुई दुर्घटना के समय में 94 नौसैनिक सवार थे। धुएं से लड़ने के क्रम में सात नौसैनिक धुंए की चपेट में आ गए थे। जहरीले धुंए को सांस में लेने से बेहोश हुए सैनिकों को मुंबई के अस्पताल में लाया गया था।

गौर हो कि आईएनएस सिंधुरत्न कल तड़के नियमित प्रशिक्षण और निरीक्षण के लिए मुंबई के निकट समुद्र में था जब नाविकों के आवास क्षेत्र कंपार्टमेंट संख्या तीन में धुंए की रिपोर्ट मिली। नौसैनिक अधिकारियों ने बताया था, ‘दो अधिकारियों का पता नहीं चला। वे शायद केबिन में पड़े रह गए या किसी अन्य जगह पर पड़े रह गए क्योंकि आपातकालीन उपाय के एक हिस्से के रूप में विभिन्न केबिन और कंपार्टमेंट अलग-थलग हैं।’ हादसे के कुछ ही घंटे बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने कल इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Thursday, February 27, 2014, 13:29

comments powered by Disqus