राहुल के एजेंडे वाले बिल पर अध्यादेश के लिए कैबिनेट की अहम बैठक आज

राहुल के एजेंडे वाले बिल पर अध्यादेश के लिए यूपीए कैबिनेट की अहम बैठक आज

राहुल के एजेंडे वाले बिल पर अध्यादेश के लिए यूपीए कैबिनेट की अहम बैठक आजज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की रविवार को एक और अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी के एजेंडे में शामिल भ्रष्टाचार विरोधी विधेयकों के लिए अध्यादेश लाने और कुछ अन्य लोक लुभावन घोषणाओं पर अंतिम फैसला किया जा सकता है। शुक्रवार को ऐसे संकेत आए थे कि सरकार अध्यादेश लाने के बारे में पूरी तरह से फैसला नहीं कर पाई है और कुछ केंद्रीय मंत्री भी अध्यादेश लाने पर आश्वस्त नहीं दिखे।

सूत्रों के अनुसार, शरद पवार ने शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में संभवत: कहा था कि भ्रष्टाचार विरोधी विधेयकों के लिए अध्यादेश के मामले में सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कुछ फैसले अगली सरकार पर छोड़ देने चाहिए। सरकार की हिचकिचाहट की एक और वजह यह भी थी क्योंकि उसे आशंका थी कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इन्हीं आधार पर इसपर सवाल उठा सकते हैं।

लेकिन रविवार शाम कैबिनेट की बैठक बुलाने के फैसले से यह साफ हो गया है कि सरकार ने अध्यादेश लाने के बारे में मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को संभवत: कांग्रेस आलाकमान ने यह सुझाव दिया गया है कि कई सारे अध्यादेश लाने की बजाय सरकार भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) विधेयक, अजा-अजजा (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक और निशक्त जन अधिकार विधेयक पर अध्यादेश लाने को मंजूरी दे। लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

कैबिनेट की शुक्रवार को करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी, जिसमें अध्यादेश को स्थगित करने के बारे में फैसला किया गया। हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) विधेयक और भ्रष्टाचार से जुड़े दो विधेयक बैठक की विषय सूची में शामिल थे। इनमें नागरिकों को वस्तुओं एवं सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति और उनकी शिकायतों के समाधान से जुड़ा विधेयक था। राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लिए जो खाका तैयार किया, यह भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक उसका हिस्सा था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Sunday, March 2, 2014, 10:07

comments powered by Disqus